Dr Ruja One Coin Scam

Dr Ruja

इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला  

Dr Ruja (रूजा इग्नातोवा) सिर्फ 41 साल की महिला है। इन्होने इतनी कम उम्र में विश्व के अब तक के सबसे बड़े घोटाले को अंजाम दे दिया। Dr Ruja ने लगभग 19.4 बिलियन डॉलर्स का घोटाला करा।

Dr Ruja बुल्गारिया की राजधानी सोफ़िया में रहती थी। लेकिन जब वह 10 साल की थी तब उसे अपना देश छोड़कर जर्मनी आना पड़ा।इसकी की सारी पढ़ाई जर्मनी में ही हुई। सन 2005 में उसने यूरोपियन Law में पीएचडी कर ली । और तभी से Ruja को सब Dr Ruja कहने लगे। डॉक्ट्रेट की डिग्री पाने के बाद, रुजा ने एक जर्मन वकील से शादी करी थी और उनकी एक बेटी है। हालांकि अब इनका अपने पति से डायवोर्स हो चुका है।

Dr Ruja की अपराधिक पृष्भूमि

पढ़ाई लिखाई में तेज, और डाक्टर बनने के बाद भी Dr Ruja को इमानदारी रास नहीं आई। और वह अपराधिक गतिविधियों में लग गई। One Coin घोटाला करने से पहले भी Ruja कई बार दूसरे छोटे बड़े अपराधों में सजा काट चुकी थी।Dr Ruja

  1. साल 2012 में उन्होंने अपने पूर्व पति और पिता के साथ मिलकर एक fraud करा जिसमें उन्हें 14 महीने का कारावास भुगतना पड़ा।
  2. उसके बाद सन् 2013 में उन्होंने एक दूसरी क्रिप्टोकर्रेंसी (Big Coin) की मार्केटिंग का घोटाला करा। और उसमें भी पकड़ी गई।
  3. फिर उसके बाद उन्होंने 2014 में एक Ponzi स्कीम शुरू करी और उसका नाम One Coin रखा। साल 2014-15  में इथीरियम (ETH) और बिटकॉइन (BTC) पहले ही क्रिप्टोकरेंसी के बड़े दावेदार थे। क्रिप्टोकरंसी के सट्टेबाजी में यह सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी हैं । लेकिन Dr Ruja ने जनता से वादा किया कि उनकी क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन को भी पीछे छोड़ देगी।

इस पोस्ट में आगे बढ़ने से पहले यह जान लेते हैं कि 

  1. क्रिप्टोकरंसी क्या होता है ?

  2. और पोंज़ी (Ponzi) स्कीम क्या होती है ?

Dr Ruja की पोंजी (Ponzi) स्कीम

यह केवल एक प्रकार का निवेश घोटाला है जहां निवेशकों को पर्याप्त रिटर्न का वादा किया जाता है। जबकि “रिटर्न” का भुगतान करने के लिए राजस्व या मुनाफे का कोई वैध स्रोत नहीं होता। पोंजी योजना आमतौर पर इस तरह के वायदे करती हैं:

  1. सुरक्षित निवेश की गारंटी या उच्च रिटर्न या
  2. लगातार गारंटी का रिटर्न का झूठा आश्वासन,
  3. अस्पष्ट या कोई व्यावसायिक गतिविधि का न होना।

इस तरह की झूठी स्कीम का नाम, एक मशहूर ठग Charles Ponzi (चार्ल्स पोंज़ी ) के नाम पर पड़ा। चार्ल्स पोंज़ी इटली का रहने वाला था , लेकिन इटली छोड़ कर अमेरिका में ठगी करता था। यह झूठी स्कीम चलाकर लोगो का बेवकूफ बनता था और उनका पैसा लूटकर भाग जाता था।

इस योजना को चलाने वाली कंपनियां अपना सारा ध्यान नए ग्राहकों को लुभाने पर केंद्रित करती हैं। एक बार जब नए प्रवेशकर्ता निवेश करते हैं, तो धन एकत्र किया जाता है और मूल निवेशकों को “रिटर्न” के रूप में भुगतान करने के लिए उपयोग किया जाता है।

क्रिप्टोकरंसी (CryptoCurrency) क्या होता है ?

क्रिप्टो करंसी भौतिक रूप में मौजूद नहीं है (जैसे कागज के नोट) और किसी केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा जारी नहीं किया जाता है।

Currency का मतलब मुद्रा और Crypto बना है EnCrypt/DeCrypt शब्द से। Encrypt का मतलब साधारण भाषा को coding (कूट) भाषा में बदलना। और DeCrypt होता है कूट भाषा से साधारण भाषा में बदलना। क्रिप्टो करेंसी सिर्फ कूट भाषा में ही खरीदी और बेचीं जा सकती है। लेकिन इसको खरीदने और बेचने के लिए बहुत सारे मोबाइल ऐप बाजार में हैं। 

क्रिप्टोकरंसी को उदाहरण से समझें: 

इसे शेयर बाजार के उदाहरण से समझते हैं। जैसे शेर बाजार में अलग-अलग दाम के शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं उसी तरह क्रिप्टोकरंसी भी अलग-अलग हो सकती है। उन्हें खरीदा और बेचा जा सकता है। लेकिन शेयर बाजार को कंट्रोल करने के लिए SEBI है । ताकि उसमें कोई बेईमानी ना हो।

निवेशक का पैसा सुरक्षित रहे इसके लिए SEBI (Securities and Exchange Board of India) के सख्त नियम होते हैं।

  • किसी को अगर कोई शेयर खरीदना / बेचना हो तो वह बैंक में या शेयर ब्रोकर के पास डिमैट खाता खुलवाता है।
  • डिमैट खाते को खुलवाने के लिए निवेशक की सारी जानकारी बैंक में या शेयर ब्रोकर के पास होती है। और बिना ग्राहक की KYC के खाता नहीं खोला जा सकता। 
  • इसके अलावा शेयर मार्केट में तेजी और मंदी भी SEBI की नजर में रहती है।
  • इन सब खरीद-फरोख्त के लिए बैंक या शेयर ब्रोकर बिचौलिये का काम करता है और सारी ट्रांजैक्शन सुरक्षित रूप से हो जाए उसके लिए कुछ कमीशन अपने पास रखता है।
  • इन  transactions में इस्तेमाल हो रहे software सिर्फ बैंक या ब्रोकर के पास ही होते हैं। और आम आदमी देख सकता और न ही कंट्रोल कर सकता है। 
लेकिन क्रिप्टो करेंसी में इसके उलट होता है।
  1. इसको कोई एक इंसान या संस्था संचालित नहीं करते ।
  2. इसका संचालन करने के लिए Open Source Software का इस्तेमाल होता है। ऐसा सॉफ्टवेयर जो सभी के लिए उपलब्ध हो।
  3. इस सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करने वाले लोग माइनर (Miner)कहलाते हैं।
  4. और इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से क्रिप्टोकरंसी के लेनदेन को जांचने की प्रक्रिया को माइनिंग (Mining) कहते हैं।
  5. इसके काम के बदले माइनर को क्रिप्टो करेंसी मिलती है। जितने ज्यादा माइनर बढ़ते जाएंगे माइनिंग की प्रक्रिया उतनी ही जटिल हो जाती है और उतने ही क्रिप्टोकरंसी और बनते जाएंगे।

CryptoCurrency Mining (खनन)

सिर्फ एक क्रिप्टो करेंसी के 1000वें या 100000वें हिस्से की कीमत लाखों रु में हो सकती है। ऐसे में एक भी अगर क्रिप्टो करेंसी किसी को माइनिंग के दौरान मिल जाती है तो वह मालामाल हो जाता है। लेकिन क्रिप्टो करेंसी में बेचने और खरीदने की जानकारी सार्वजनिक होती है। लेकिन बहुत ही जटिल होती है। यह एक coded जानकारी होती है जिस को सुलझाने वाले को माइनर (Miner)कहते हैं और सुलझाने करने की क्रिया को माइनिंग (Mining) कहते हैं। जो माइनर इस जानकारी को इस ट्रांजैक्शन को सुलझा लेगा उसको कुछ क्रिप्टो करेंसी मिलती है। यह माइनिंग सॉफ्टवेयर 24 घंटे 365 दिन चलता रहता है। क्युकी इस जटिल प्रक्रिया को सुलझाने की संभावना बहुत कम होती है। कभी-कभी ऐसे ही हजारों सॉफ्टवेयर एक कमरे में या फिर किसी एक फैक्ट्री में लगाए जाते हैं। जितनी जल्दी और जितना ज्यादा आप इसको सुलझाते हैं उतने ही ज्यादा क्रिप्टोकरंसी आपको मिलेगी।

भारत में क्रिप्टोकरेन्सी में कैसे निवेश करें ?

क्रिप्टो करेंसी CoinSwitch का बेचना और खरीदना कोई भी सरकारी या गैर सरकारी कंपनी नहीं कर रही है। लेकिन कुछ बहुत ही अच्छे क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज हैं। जो आपसे आपका नाम, बचत खाता नंबर, पैन कार्ड और बकायदा KYC लेते हैं।

उदाहरण के लिए CoinSwitch Kuber यह एक प्रतिष्ठित क्रिप्टोकरंसी खरीदने और बेचने वाली ऐप है। इस ऐप के माध्यम से आप मिनटों में ऑनलाइन खाता बना सकते हैं और न्यूनतम से न्यूनतम निवेश करके पैसा कमा सकते हैं।

दुनिया की शीर्ष 10 क्रिप्टोकरंसी

RankNameSymbolMarket CapPrice
1BitcoinBitcoinBTC$1,042,891,121,120$55,354.93
2EthereumEthereumETH$415,640,872,108$3,526.18
3CardanoCardanoADA$71,691,432,747$2.24
4Binance CoinBinance CoinBNB$69,778,809,982$415.01
5TetherTetherUSDT$68,390,171,553$0.9998
6XRPXRPXRP$55,278,748,656$1.18
7SolanaSolanaSOL$46,051,563,554$153.73
8PolkadotPolkadotDOT$35,302,577,617$35.75
9USD CoinUSD CoinUSDC$33,125,592,485$0.9994
10DogecoinDogecoinDOGE$31,755,890,263$0.2412

Dr Ruja ने कैसे किया घोटाला ?

एक बिटकॉइन जिसकी कीमत साल 2015 में ₹30,000  थी। वह बढ़कर सन 2018 में ₹8,00,000 हो गई। कई लोगों ने इन्हीं दिनों खूब बिटकॉइन बेचे और ख़रीदे। जिन लोगो को इसके बारे में पता था, वह कुछ ही महीनो में लखपति और करोड़पति बन गए। कुछ लोग जो बिटकॉइन पर शुरू में विश्वास नहीं करते थे , उन्होंने देर से इसको खरीदना शुरू करा। लेकिन तब तक बाजार और भी बहुत क्रिप्टोकर्रेंसी आ चुकी थी। इस वक्त लगभग 6000 से भी ज्यादा क्रिप्टोकर्रेंसी बाजार में है आ चुकी है।

Dr Ruja को पहले से क्रिप्टोकरंसी का अनुभव था। साल 2013 में उन्होंने बिग कॉइन नाम की क्रिप्टोकर्रेंसी की मार्केटिंग की थी। डा रुजा ने फिर से क्रिप्टोकरंसी में अपना हाथ आजमाने की सोची। जिसमें रूजा को उसके भाई कांस्टेनटीन इग्नातोव  (Konstantin Ignatov) ने भी मदद करी। इन दोनों ने मिलकर सन 2014 में एक One Coin नाम की Ponzi स्कीम निकाली।

Dr Ruja द्वारा One Coin का झूठा प्रचार

क्रिप्टोकरेंसी ना बनाकर उन्होंने सिर्फ कंपनी खोली और उसको दुबई और बेलीज़ (Belize) मैं रजिस्टर करवा दिया। इसके बाद इन दोनों ने मिलकर इस One Coin का खूब प्रचार किया। लोगों को यह विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द One Coin में निवेश करें। जल्दी निवेश करने से आप को One Coin सस्ते में मिलेगा। लेकिन अगर बाद में निवेश करेंगे और यह महंगा हो गया तो आपको नुकसान होगा।

ज्यादातर लोगों को Dr Ruja की अपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं थी। उन्हें सिर्फ यह पता था कि है बहुत ही पढ़ी लिखी और डॉक्टरेट की डिग्री पा चुकी महिला है। Dr Ruja द्वारा किए गए प्रचार सेमिनार बहुत ही उच्च स्तर पर किए जाते थे। जिनमें बहुत पैसा खर्च कर हजारों लोगों के बैठने का इंतजाम किया जाता था। Dr Ruja इन सेमिनार में आकर बताती थी कि क्यों वनकॉइन सबसे सुरक्षित और सबसे सबसे महंगा बिकने वाला क्रिप्टोकरंसी होने वाला है। वह लोगों को विश्वास दिलाती थी कि अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर और मशीनों द्वारा इसको माइन किया जाता है। जहां पर निवेशक की जानकारी सुरक्षित रखी जाती है। अब तक किसी भी क्रिप्टो करेंसी के खोज खोजकर्ता ने इस तरह का आश्वासन नहीं दिया था। अपनी क्रिप्टोकरेंसी One Coin के प्रचार के लिए, Dr Ruja ने MLM तकनीक का भी प्रयोग किया। 

Dr Ruja फरार 

Dr Ruja ने यह स्कीम 2014 में शुरू कि और 2017 तक इसको चलाया। साल 2017 में उसने हमेशा की तरह एक सेमिनार आयोजित करा। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों को बुलाया। आमतौर पर Dr Ruja समय से पहले इस तरह के सेमिनार में आ जाया करती थी। लेकिन उस दिन वह नहीं आई। लोगों लोगों की चिंता बढ़ने लगी। उन्होंने वहां पर आए सेमिनार प्रबंधकों आयोजकों आदि से पूछा शुरू किया लेकिन कई घंटों तक झूठा आश्वासन देने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। Dr Ruja का कोई अता पता नहीं था। सेमिनार के बाद Dr Ruja को कई जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इस पर सरकार ने सख्त कदम उठाए और Dr Ruja की संपत्ति को जब्त कर लिया।

साल 2019 में पुलिस के अथक प्रयासों Dr Ruja and Konstantine के बाद Dr Ruja के भाई कांस्टेनटीन इग्नातोव को लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया। कई दिनों तक चली पूछताछ के बाद उसने अपनी गलती मानी। और उसके बाद One Coin के सह-संस्थापक Sebastian Greenwood (सेबेस्टियन ग्रीनवुड) को भी अमेरिकी पुलिस ने पकड़ लिया। और दोनों को 90 वर्ष का कारावास मिला। लेकिन अक्टूबर 2021 तक Dr Ruja का कोई अता पता नहीं है। Dr Ruja पर भी 90 वर्ष का की कारावास की सजा सुना दी गई है।

CryptoCurrency में निवेश 

इस घटना से लोग का क्रिप्टोकरंसी की निवेश पर से विश्वास उठ गया है। लेकिन यह एक अच्छा निवेश है। एल साल्वाडोर देश ने क्रिप्टो करेंसी को सरकारी मान्यता दे दी है। लेकिन चीन  जहां पर सबसे ज्यादा क्रिप्टोकरंसी के ग्राहक हैं, और सबसे ज्यादा माइनिंग भी वही होती है, उसने क्रिप्टोकरंसी को गैरकानूनी बताया है। लेकिन भारत और UK में क्रिप्टोकरंसी पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यहां तक कि खुद SEBI ने कमेंट किया है कि क्रिप्टोकरेंसी को अनदेखा नहीं किया जा सकता। 

Please share | कृपया शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *